जिला स्तरीय विज्ञान सेमीनार आयोजित

अजमेर, 23 अगस्त। जिला स्तरीय विज्ञान सेमीनार 2017 का आयोजन राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद द्वारा नेहरू विज्ञान केन्द्र मुम्बई के सौजन्य किया गया। इसमें कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘‘स्वच्छ भारत-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका सम्भावनाएं एवं चुनौतियों’’ विषय पर सेमीनार आयोजित की गई। सेमीनार में विभिन्न विद्यालयों के 28 संभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री राम निवास गालव तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र सिंह चूडावत थे।
राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती बीनू मेहरा ने बताया कि सेमीनार में प्रथम स्थान पर लीजा कतिरीया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, द्वितीय चंचल चैहान राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर तथा तृतीय स्थान पर जीनत राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर रही। सेमीनार के निर्णायक श्री भास्कर व्यास प्रधानाचार्य डूमाड़ा, श्री भानमल प्रजापति प्रधानाचार्य सराधना, श्रीमती संगीता सक्सेना व्याख्याता लोडियाना थे। मंच का संचालन श्रीमती हेमलता शर्मा ने किया।

अजमेर जिले में वर्षा
अजमेर 23 अगस्त । जल संसाधन विभाग के अनुसार एक जून से अब तक अजमेर में 353, श्रीनगर 300, गेगल में 194, पुष्कर में 295, गोविन्दगढ़ में 227, बूढ़ा पुष्कर में 166, नसीराबाद में 525, पीसांगन में 310, मांगलियावास में 456, किशनगढ़ में 297, बांदरसिदरी में 251.5, रूपनगढ़ में 398, अराई मंे 463, ब्यावर में 714 एम.एम. वर्षा रिकाॅर्ड की गई है।
इसी प्रकार जवाजा में 426, टाॅटगढ़ में 577, सरवाड़ में 341, केकड़ी में 472, सावर में 276, भिनाय में 416, मसूदा में 441.5, बिजयनगर में 519, नारायणसागर में 379 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 392.8 एम. एम. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

बांधो में पानी की स्थिति
अजमेर 23 अगस्त । जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर के आनासागर में 13.1, फाॅयसागर में 9.4, रामसर में 2.1, शिविसागर न्यारा 9.8, पुष्कर में 6.4, राजियावास में 4.6, मकरेड़ा मे 12.1, अजगरा में 2.4, ताज सरोवर अरनिया में 5.10, मदन सरोवर घानवा में 4.5, पारा में 7.1, नारायण सागर खारी में 1.6, देह सागर बडली में 8.5, न्यू बरोल में 1.2 तथा मान सागर जोताया में 3.8 फीट पानी है।
इसी तरह भीम सागर तिहारी में 4.3, खानपुरा तालाब 2, चैरसियावास में 1.5, खीरसमंद रामसर में 2, लाकोलाव टैंक हनौतिया में 3.6, पुराना तालाब बलाड़ मे 3.6, जवाजा तालाब में 12.7, काली शंकर तालाब मे 3.10, देलवाड़ा तालाब मे 3.1, छोटा तालाब चाट में 5.8, बूढ़ा पुष्कर में 5.3, कोड़िया सागर अरांई में 4.3, जवाहर सागर सिरोंज में 3, सुरखेली सागर अरांई में 3, बिजयसागर लाम्बा में 3.6, विजयसागर फतेहगढ़ 3.4, बांके सागर सरवाड़ में 7.8 फीट, सावर सागर दोथली में 1.0 तथा नया सागर मोठी में 0.95 फीट पानी है।

राशन की दुकानों के आवेदन की अन्तिम तिथि 8 सितम्बर
अजमेर 23 अगस्त । उचित मूल्य की रिक्त दुकानों के आवेदन जमा करवाने की अन्तिम तिथि अब 8 सितम्बर की गई है।
जिला रसद अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद, किशनगढ़, रूपनगढ़, पीसांगन, ब्यावर, टाॅडगढ़, मसूदा, भिनाय, केकड़ी, सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्रा में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आंवटन करने एवं प्रतीक्षा सूची तैयार करने हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्रा आमंत्रित किए जाने हेतु पूर्व में अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2017 तय की गई थी, जिसे प्रशासनिक व्यवस्था कारणों से बढ़ा कर अब दिनांक 8 सितम्बर 2017 अरान्ह 6 बजे तक रजिस्टर्ड डाक अथवा व्यक्तिशः जमा करवाए जा सकते है।

error: Content is protected !!