अजमेर। भारत बाल चित्र समिति के तत्वावधान में आयोजित बाल फिल्मोत्सव में कल 18 अक्टूबर को अजमेर व नसीराबाद शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के लगभग 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को बाल फिल्म दिखाई जायेंगी।
कल प्रात: 8.30 बजे प्लाजा टॉकीज में डी.ए.वी स्कूल केसरगंज के छात्रों को माली, न्यू मैजेस्टिक में राजकीय सावित्री स्कूल की छात्राओं को छू लेंगे आकाश तथा मृदंग में हैप्पी माध्यमिक विद्यालय और सेंट जॉन्स स्कूल के विद्यार्थियों को भागो भूत बाल फिल्म दिखाई जायेंगी। नसीराबाद के लक्ष्मी टॉकीज में राजकीय माध्यमिक स्कूल भटसूरी के छात्र-छात्राओं को लाडली दिखाई जायेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में एल.सी.डी. प्राजेक्टर द्वारा कल राजकीय माध्यमिक विद्यालय करनोस, गोला तथा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, साकेत, आदर्श विद्या मंदिर, शुभम गुरूकुल तथा सुनील राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीसागंन, नागेलाव, वैलडन पब्लिक स्कूल अलीपुरा में लगभग 5 हजार से अधिक ग्रामीण बच्चों को विभिन्न बाल फिल्में दिखाई जायेंगी।