ईदुलजुहा पर दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर वैभव गालरिया ने आदेश जारी कर (चांद दिखाई देने पर) 27 अक्टूबर को ईदुलजुहा के अवसर पर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दो कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।
गालरिया ने सहायक कलक्टर मुख्यालय श्रीमती अनिता चौधरी को सम्पूर्ण ईदगाह क्षेत्र, दरगाह गेट, केसरगंज, पन्नी ग्राम चौक, डिग्गी बाजार से लगता हुआ समस्त क्षेत्र, क्लाक टावर पुलिस थाना क्षेत्र तथा अजमेर तहसीलदार श्री मनमोहन मीना को मदार गेट से नला बाजार, निजाम गेट, संदली मस्जिद, दरगाह, बेगमी, शाहजानी मस्जिद, महफिलखाना, त्रिपोलिया गेट व समस्त पुलिस थाना क्षेत्र गंज एवं दरगाह क्षेत्र में कानून एवं शाति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रट नियुक्त किया है।
उपरोक्त मजिस्ट्रेट सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी, वृत्ताधिकारी से समन्वय स्थापित कर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अजमेर शहर में कानून एवं शाति व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) तथा जिले की कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट (प्रशासन) होंगे।

error: Content is protected !!