विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

कम उपलब्धि पर बीएलओ को नोटिस जारी
अजमेर, 11 दिसम्बर। अजमेर जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर में 18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का शत प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2018 में प्रगति लक्ष्य से अत्यधिक कम होने के कारण विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर (100) में बीएलओ को नोटिस जारी किए गए है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री अरविंद कुमार सेंगवा ने बताया कि कम उपलब्धि पर भाग संख्या 12 विजय कुमार बैरवा, भाग संख्या 13 राजेश कुंगवानी, भाग 23 साधना माथुर, भाग संख्या 24 प्रतिमा राय, भाग संख्या 25 उपासना चतुर्वेदी, भाग संख्या 29 राजविंद कौर, भाग संख्या 64 मोहित सोनी, भाग संख्या 70 हेमनारायण पाराशर, भाग संख्या 71 अशोक खटवानी, भाग संख्या 84 बाल कंवर खारौल, भाग संख्या 93 पुष्पा बबेरवाल, भाग संख्या 124 सोनी छतवानी, भाग संख्या 155 शाईन, भाग संख्या 171 सत्यनारायण शर्मा, भाग संख्या 172 दीपक गोस्वामी, भाग संख्या 186 अभिषेक पाराशर बीएलओ को नोटिस दिये गए तथा निर्देशित किया गया है यदि वे 14 दिसम्बर 2017 तक प्रगति लक्ष्य प्राप्त नहीं किया तो उक्त बीएलओ के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 एवं राज्य सेवा वर्गीकरण नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!