आयकर में राहत नहीं, कर्मचारियों का बजट गडबडाया

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद ने केन्द्रीय वित मंत्री से आयकर में राहत देने की मांग की है प्रदेष महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा ने जानकारी देते हुये बताया कि राज्य कर्मचारियो को सातवे वेतन आयोग के लाभ से वेतन में बढोतरी हुई किन्तु आयकर में राहत नहीं होने से कर्मचारियो का बजट गडबडा गया है आसमान छूती महगाई से त्रस्त कर्मचारियो को आयकर में राहत नहीं होने से बडा झटका लगा है ।
प्रदेष अध्यक्ष अनूप सक्सैना प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने संयुक्त वक्त्व्य में कहा कि अराजपत्रित कर्मचारियो को आयकर से मुक्त किया जावें कोर कमेटी में निणर्य किया गया कि आयकर में राहत देने हेतु केन्द्रीय वित मंत्री को प्रत्येक जिले से ज्ञापन भेजे जायेगें ।

रणधीर ंिसंह कच्छावा
प्रदेष महामंत्री

error: Content is protected !!