अभिनेता ललित भंडारी फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता है जो मुख्यतः ऐन्टागोनिस्ट की भूमिका में नज़र आते हैं । आपको बता दूँ की ललित अपने अभिनय के बदौलत निर्माता, निर्देशक तथा सिनेप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करने में तेज़ी से कामयाब हो रहे हैं । लखनऊ के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे ललित के पिता स्व. तीरथ भंडारी किसान थे ।ये स्कूल के दिनों से ही नाटक में भाग लेते आ रहे हैं।
एक बार स्कूल में नाटक खेलने के दौरान इनके शिक्षकों तथा दोस्तों ने इन्हे बताया की – तुम्हारे अंदर एक कलाकार छुपा हुआ है। बस यही बात इनके दिमाग में घर्र कर गयी और फिर लगा चस्का अभिनय का। लेकिन पढाई के दौरान ही इनके पिता की मृत्यु होने के कारण एकाएक पुरे परिवार की जिम्मेवारी इनके कंधो पर आ गयी । इन्होने अपने आप को तथा परिवार को जैसे तैसे संभालते हुए ग्रेजुएशन तक की पढाई पूरी की तथा जीवन जीविका के लिए नौकरी करने की सोचने लगे। लेकिन तब तक अभिनय का जूनून सर पर कुछ इस कदर सवार हो चूका था की कही और टिकने नहीं दे रहा था। फिर क्या, अंदर के कलाकार को बाहर निकालने कि जदोजहद शुरू हुयी। लेकिन मन में एक सवाल खाये जा रहा था की – मौका कौन देगा ? फिर तलाश ज़ारी हुई की कौन कौन से निर्देशक लखनऊ में शूटिंग करने आते हैं। कुछ महीने पहले की बात हैं की एक बार ‘सनोज मिश्रा’ हिंदी फिल्म ‘गांधीगिरी’ की शूटिंग करने लखनऊ आये थे। ललित भंडारी ने उनसे संपर्क किया ,सनोज मिश्रा काम तो नहीं दे पाए क्योंकि फिल्म की पूरी कास्टिंग हो चुकी थी। सनोज मिश्रा एक बार फिर भोजपुरी फिल्म ‘धर्म के सौदागर’ शूट करने लखनऊ आये तो ललित भंडारी को फ़ोन किया। ललित ने धर्म के सौदागर में अपने अभिनय का जौहर दिखाया इसके बाद तो बस सिलसिला ही शुरू हो गया । इन्हे प्लेटफॉर्म नंबर-2 में काम करने का ऑफर मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की इस फिल्म में जब ये शॉट दे रहे थे तो इनकी नेचुरल अभिनय देखकर शूटिंग देखने आयी भीड़ भावुक होकर रोने लगी थी। ललित, फिल्म जमाई राजा तथा पवन सिंह की सईया सुपरस्टार में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। इन्हे और कई फ़िल्म मिले हैं जिसकी घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी।
Sanjana Singh