आधुनिक भारत के शिल्पकार नेहरूजी की कुछ अनसुनी और अनकही बातें पार्ट 6

dr. j k garg
नेहरूजी का हमेशा बच्चों की तरह हमेशा तरोताज़ा दिखने का रहस्य—– एक बार चाचा नेहरू से मिलने एक सज्जन आए। बातचीत के दौरान उन्होंने नेहरू जी से पूछा, “पंडित जी,आप सत्तर साल के हो गये हैं,लेकिन फिर भी हमेशा बच्चों की तरह तरो ताज़ा दिखते हैं इसका राज क्या है?नेहरू जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,इसके तीन कारण हैं। यथा–बच्चों को बहुत प्यार करता हूँ। उनके साथ खेलने की कोशिश करता हूँ,इससे मैं अपने आपको उनको जैसा ही महसूस करता हूँ। मैं प्रकृति प्रेमी हूँ,और पेड़-पौधों,पक्षी,पहाड़,नदी,झरनों,चाँद,सितारों से बहुत प्यार करता हूँ। मैं इनके साथ में जीता हूँ,जिससे यह मुझे तरो ताज़ा रखते हैं।

नेहरू ने भारत को एक शक्तिशाली आर्थिक नींव देने के लिए आवश्यक योजनायें बनाईं और उनके क्रियान्वयन के लिये उपयुक्त वातावरण भी। नेहरूजी ने अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत के सम्मान को शिखर तक पहुंचाया एवं उनकी नीतियों की वजह से ही देश के भीतर एक ऐसा राजनीतिक-आर्थिक एवं सामाजिक आधार निर्मित किया गया जिससे भारत की एकता,अखण्डता व प्रजातंत्र को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकी। स्वतंत्र तालोकप्रिय में अनेक बार जेल यातनाओं को सहते हुए नेहरू को अपार लोएवं देशवासियों का प्यार मिला | जनता ने उनकी खुशमिजाजी और बदमिजाजी को समान रूप से सहेजा| जब युवा उनके जैसे वस्त्र पहनने लगे,उनकी तरह बोलने और लिखने लगे, इस प्रकार वे भारत में अत्यन्तं लोकप्रिय हो गये | 27 मई 20 को उनकी 56वीं पूण्यतिथि पर समस्त देशवासी शत शत नमन करते हैं |

संकलनकर्ता एवं प्रस्तुतिकरण—-डॉ.जे.के.गर्ग

error: Content is protected !!