*सुशील चौहान*
भीलवाड़ा। नगर परिषद के सभापति ने कोरोना काल में हुए दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए उनकी अस्थियां हरिद्वार ले जाकर विसर्जित करने का पुण्य ओर ऐतिहासिक कार्य किया है। सभापति पाठक के इस अनुकरणीय काज की हर जगह प्रशंसा हो रही है लेकिन साथ ही *एक सवाल* भी खड़ा किया जा रहा है कि यात्रा में गए यात्रियों (पार्षदों) से क्या वार्ता की जा रही है और आने वाला समय इसका क्या परिणाम देगा। गौर करने वाली बात यह है कि यात्रियों में शुद्ध भाजपाई भी तो भाजपा के दम पर जीते और अब अपनों पे अंगुली उठाने वाले पार्षद भी थे और विपक्ष के पार्षद भी थे।

इस पार्षद ने कहा कि पुण्य के काम के लिए मैं हरिद्वार गया। सभी लोग अपने अपने खर्चे पर इस काम के लिए आगे आए,लेकिन अन्याय के खिलाफ वो अपनी आवाज को दबने नहीं देंगे।
ख़ैर पूरी उम्मीद से यात्रा कार्यक्रम बना है। और सम्भव है कि अब वापसी के बाद न कोई नाराज़ होगा। न कोई अपना बागी।
*98293-03218*
– *स्वतंत्र पत्रकार*
– *पूर्व उप सम्पादक, राजस्थान पत्रिका, भीलवाड़ा*
– *वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब,भीलवाड़ा*
*[email protected]*