कोरोना के डेल्टा वायरस और ओमिक्रॉन संक्रमण के साये मै नव वर्ष 2022 को सुखमय स्वस्थ खुशहाल बनाने के आसान उपाय part 1

j k garg
हम सभी के आमने आज भी मार्च अप्रैल 2021 का भयावह और हृदय विदारक दृश्य आँखों के सामने आ रहा जब हम सभी ने अपने स्वयं परिजन और मित्रों के मृत शरीर को गंगा में बहते हुए देखा था | इंसान अपने भाई बहन पति पत्नी माता पिता को अंतिम आहुति भी नहीं दे सका और ना ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सका| | लाखों परिजन अकाल मृत्यु को प्राप्त हो गये थे | अस्पताल में इलाज के लिये जगह ही नहीं मिल रही थी |आक्सीजन की कमी से अंको परलोक चले गये | लोक डाउन से लाखों बेरोजगार हो गये थे| हर जगह त्राहि त्राहि मची हुई थी | आज फिर ओमिक्रोन वायरस दुनिया में विशेष तौर पर यूरोप अमेरिका में तबाही मचा रहा है | हमारे देश के अंदर भी ओमिक्रोन दस्तक दे चुका है | विश्व स्वास्थ्य संस्था के मुताबिक़ ओमिक्रोंन की सुनामी आने वाली है | इस महामारी से बचाव का एक मात्र तरीका वेक्सीनेसंन और कोरोना प्रोटोकोल का पुरी तरह से पालन करना जरूरी है | बिना जरूरी काम के बाजार एवं भीड़ वाली जगह पर जाने से बचे| सदेव सुरक्षित मास्क सही तरीके से लगाये, कपड़े या अंगोछा का मास्क प्रभाव हिन् होता है | आपस के अंदर दो गज की दूरी होती है बहुत जरूरी | बार बार अपने हाथों को साबुन से साफ़ करते रहें | कुछ भी बीमारी होने पर डाक्टर की सलाह लें | याद रखे कि अपना भाव खुद को ही करना होगा | अपने परिवार के साथ समय बितायें उनके साथ हंसी मजाक करें डिनर सब परिजनों के साथ करें |

error: Content is protected !!