महंत डाॅ. नानकदास जी महाराज

समाज सुधारक संत है डाॅ. नानक दास महाराज,
कल्याणार्थ सेवाएं देकर यह जगा रहे है समाज।
आधुनिक भारत निर्माण में ये कर रहे है सहयोग,
विश्व शांतिदूत कहलाते ये राष्ट्रीय संत है आज।।

सद्गुरु कबीर विचारों को यह फैला रहे है संसार,
निःस्वार्थ निर्धनों को सेवाएं देकर कर रहे प्रचार‌।
स्वच्छ-छवि व चरित्रवान सभ्य ईमानदार इन्सान,
प्रोत्साहन कार्य कर रहे पर्यावरण रक्षा भरमार।।

पाखंड-आडंबर से मुक्तकर कराते सत्य का ज्ञान,
सद्गुरु कबीर सेवा-संस्थां बड़ी खाटू राजस्थान‌।
ज़रूरतमन्द असहायों को देता यह सेवा संस्थान,
समाजिक सद्भाव से जो बनाई अलग पहचान।।

भारतभूषण से अलंकृत एवं प्रखर-वक्ता है आप,
बीए, एमए डबल डाक्ट्रेट मानद उपाधि है आप।
धापू बाई माता का नाम एवं श्री मदन लाल बाप,
त्याग तपस्या साधना में जीवन बिताएं है आप।।

भजन-सत्संग प्रवचन दिया, किया जन कल्याण,
उत्कृष्ट काम करने वाले को दिये कबीर सम्मान।
नशामुक्त अभियान चलाकर किये चरित्र निर्माण,
जाति धर्म, भेदभाव से परे होकर बने है महान।।

सैनिक की कलम ✍️
गणपत लाल उदय, अजमेर राजस्थान
[email protected]

error: Content is protected !!