चंद खयालात

श्याम कुमार राई

 – श्याम कुमार राई 

        ” सलुवावाला “
1) चुनाव भी एक जादू का ही खेल होता है
इधर चुनाव में जीता
मामूली शर्ट पैंट
धोती गंजीवाला
गांव-कस्बे का छुटभैय्या नेता गायब होता है
फिर …
कोट सूट में
सजा धजा मर्सिडीज में ठसक से बैठा
शहर में प्रकट होता है,,,,
2) हम किसी से कम   नहीं हैं
दुनिया में किसको ये भरम नहीं है
3) पचहत्तर साल पहले भी एक हरिया हुआ करता था जिसके बदन पर पूरा कपड़ा नहीं था आज भी नहीं है और….
कल भी नहीं रहेगा
error: Content is protected !!