थिंक गैस का बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में सीजीडी नेटवर्क का विस्तार, 55 सीएनजी स्टेशन और 5,000 नए पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य रखा

नए स्टेशनों, रेट्रो फिटमेंट सेंटरों और उन्नत निगरानी प्रणालियों के साथ पूरे पश्चिमी राजस्थान में स्वच्छ ऊर्जा नेटवर्क को मजबूत किया 

जोधपुर, 4 दिसंबर, 2025– भारतीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) उद्योग में अग्रणी कंपनी थिंक गैस ने जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के भौगोलिक क्षेत्रों और इसके आसपास के इलाकों में भावी विस्तार योजनाओं की आज घोषणा की और राजस्थान में प्राकृतिक गैस का उपयोग और बढ़ाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधानों तक पहुंच उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी वर्तमान में 45 सीएनजी स्टेशनों का परिचालन करती है और उसकी योजना अगले तीन वर्षों में बाड़मेर, जैसलमेर, बलोत्रा और फलोदी सहित प्रमुख स्थानों पर और 10 स्टेशन खोलने की है।

इस कंपनी ने ग्राहकों के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई पर ध्यान देकर वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 5,000 अतिरिक्त परिवारों को पीएनजी से जोड़ने की योजना बनाई है जिसके लिए कंपनी नेटवर्क की उपलब्धता के आधार पर 30-90 दिनों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया पूरी करेगी। पीएनजी सेगमेंट में थिंक गैस ने जोधपुर में 1475 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन और बलोत्रा में 82 किलोमीटर पाइपलाइन के बल पर जोधपुर शहर और पचपद्रा गांव में परिवारों को पाइप से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की है।

इस घटनाक्रम के बारे में थिंक गैस के क्षेत्रीय प्रमुख (बीजेजे) श्री विनोद चावडा ने कहा, “हमारा मिशन पूरे राजस्थान में एक सुरक्षित, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार प्राकृतिक गैस पारितंत्र का निर्माण करना है। हमने सीएनजी और पीएनजी पहुंच का दायरा बढ़ाने, ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने और उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने में जो प्रगति हासिल की है, वह स्वच्छ ऊर्जा और ग्राहक केंद्रित परिचालन को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है। हम राजस्थान सरकार, पीएनजीआरबी और हमारे सभी स्थानीय साझीदारों के सहयोग के लिए आभारी हैं क्योंकि हम इस राज्य के ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों में प्राकृतिक गैस के एक प्रमुख योगदान के लिए काम कर रहे हैं।”

थिंक गैस ने सभी वाणिज्यिक और औद्योगिक क्लस्टरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाई है और यह स्थानीय चाय विक्रेताओं से लेकर मिठाई की दुकानों और पांच सितारा होटलों के साथ ही कपड़ा, हस्तशिल्प, स्टील फोर्जिंग और ग्वार गम उत्पादन में लगे उद्योगों तक को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रही है। यह कंपनी लक्षित अभियानों के जरिए सीएनजी अपनाने को प्रोत्साहन दे रही है जिसमें वाहन परिवर्तन के लिए 2,000 रुपये का निःशुल्क ईंधन कार्ड और नए मिनी एलसीवी और एलसीवी खरीदारों के लिए 6,000-50,000 रुपये मूल्य का ईंधन कार्ड प्रोत्साहन शामिल है।

वर्तमान में 23 एलएनजी टैंकर सालावास और दाइजर में कंपनी के मुख्य स्टेशनों में ईंधन भर रहे हैं और परिचालन लचीलापन इस कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकता रही है। पीएनजीआरबी, राजस्थान सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय और जीआईजीएल के समर्थन से हुए एक नई पाइपलाइन के समझौते से आपूर्ति दुरुस्त होगी और लॉजिस्टिक निर्भरता घटेगी।

थिंक गैस ने नियमित गश्त के जरिए जन सुरक्षा और “डायल बिफोर डिगिंग” अभियान जैसे जागरूकता अभियान में तेजी लाई है। स्कैडा परिचालित स्टेशनों, रिमोट वाल्व, जीपीएस युक्त सीएनजी वाहन, ऑटोमेटेड कस्टमर मीटर और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए भारत का पहला स्मार्ट प्रीपेड मीटर समेत उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग से निगरानी, नियंत्रण और ग्राहक अनुभव निरंतर सुधरेगा।

कंपनी जोधपुर में 12 और बलोत्रा में एक फिटमेंट सेंटर का भी परिचालन करती है और इसकी योजना बाड़मेर और पोखरन में विस्तार की है जिससे वाहनों के परिवर्तन और सीएनजी पारितंत्र की वृद्धि में मदद मिलेगी। ट्रांसपोर्टरों, ऑटो यूनियनों और राज्य परिवहन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से लगे रहने से आरएसआरटीसी के साथ एक पायलट परियोजना समेत बड़े बेड़े के परिवर्तन की दिशा में गति बढ़ रही है।

error: Content is protected !!