सरोजिनी नानी सलुवा को तुम पर गर्व है

कु. सरोजिनी श्रेष्ठ  ने सलुवा को गौरवान्वित किया
    मैंने अभी कुछ दिन पहले ही सलुवा से संबंधित एक लेख में लिखा था कि मुझे अथवा हमें सलुवा पर गर्व है कहना भर पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही सलुवा को भी हम यर गर्व होना चाहिए। तभी कोई बात बनेगी। तभी ‘गौरव’ शब्द सार्थक होगा। इसी बात का जीता जागता उदाहरण हैं,सलुवा के रजनीश श्रेष्ठ की सुपुत्री कु. सरोजिनी श्रेष्ठ की उपलब्धि।
    शायद अब भी बहुत से सलुवावासियों को इस सुखद समाचार की जानकारी नहीं होगी कि कु. सरोजिनी श्रेष्ठ ने क्या हासिल किया है और उनकी उपलब्धि क्या है? मैं बताना चाहूंगा कि सरोजिनी श्रेष्ठ ने वर्ष 2025-26 के सत्र में संपन्न  केन्द्रीय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की परीक्षा में 93.2 % अंक हासिल कर  अपने विद्यालय तथा पूरे सलुवा के विद्यार्थियों के मध्य सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल कर परिवार सहित पूरे सलुवा को गौरवान्वित करने का कारनामा किया। इसे कहते हैं “सलुवा को भी आप पर गर्व होना….।”  इस उपलब्धि को देखते हुए गत 17 जुलाई को कोलकाता के सम्मानित दैनिक पत्र ‘प्रभात खबर’ ने आई. आई. टी. खडगपुर के कालिदास प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह/2026 के आयोजन में सरोजिनी श्रेष्ठ  को विशेष पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी समारोह में खड़गपुर के उन समस्त छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता पाई।
    हमारी आशा ही नहीं साथ में विश्वास है कि सरोजिनी श्रेष्ठ की यह सफलता सलुवा के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का काम करेगी। आने वाले दिनों में ढेरों संख्या में हमारे सलुवा के छात्र खात्राएं परीक्षाओं में सफलता के झंडे गाड़ेंगे और न केवल अपने परिवार क्षेत्र का बल्कि सलुवा का नाम देशभर में रोशन करेंगे। 0
– श्याम कुमार राई        
           “सलुवावाला”

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!