युवाओं में तेजी से बढ़ रही स्ट्रोक की समस्या

स्ट्रोक (मस्तिष्क आघात) की समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। हालिया हुए एक अध्ययन की मानें तो 55 साल से कम उम्र का हर पांचवा शख्स इससे पीड़ित है।

अमेरिका में करीब 13 लाख लोगों पर हुए अध्ययन के आधार पर यह बात कही गई है। अध्ययन में पाया गया कि इनमें से 19 फीसद लोगों को 2005 में स्ट्रोक की शिकायत हुई, जबकि 13 प्रतिशत लोगों को 1993 में इसके बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा।

ओहियो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ मेडिसीन के ग्रेट किसेला के मुताबिक मधुमेह, मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल होना इसकी प्रमुख वजह है। इसके अलावा अनियोजित दिनचर्या भी इसके लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है। अध्ययन से पता चलता है कि मौजूदा दौर में लोग कम उम्र में ही स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं।

जहां 1993 से 1994 के बीच इसके लिए औसत उम्र 71 वर्ष थी वहीं 2005 में इसके लिए उम्र घटकर 69 हो गई। हालांकि शोधकर्ताओं की मानें तो जीवनशैली में सुधार करके इसके खतरे को काफी कम किया जा सकता है। इस अध्ययन को विज्ञान पत्रिका अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

Comments are closed.

error: Content is protected !!