चीन में ग्जी जिनपिंग को चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय कमेटी का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। वह मार्च में पार्टी के अध्यक्ष हू जिंताओ की जगह ले लेंगे। 59 वर्षीय ग्जी फिलहाल में पार्टी में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। पार्टी का महासचिव बनने के बाद अब वह मार्च में सत्ता हस्तांतरण के दौरान जिंताओ से कार्यभार लेंगे। वहीं 58 वर्षीय ली किकांग देश के मौजूदा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की जगह लेंगे। अपने चयन के बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने देश और पार्टी के सामने आ रही चुनौतियों से एक साथ मिलकर लड़ने की अपील की है।
पार्टी के सम्मेलन में पार्टी का महासचिव बनाने के साथ ही अब वह पिपुल्स लिब्रेशन आर्मी के प्रमुख भी होंगे। सीपीसी की 18 कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में इनके नाम का चयन किया गया। इसका सम्मेलन का सीधा प्रसारण पूरे चीन में दिखाया गया। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो करीब आठ करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। इस दौरान पार्टी की पॉलित ब्यूरो में झांग डेजियांग, यू झांगशेंग, लियू यॉनशान, वांग किशान और झांग गाओली का नाम भी शामिल किया गया है। इस दौरान पूरे सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन पर सभी की नजरों के केंद्र में बने रहे। सीपीसी प्रमुख के पद से हटने के दस वर्ष बाद भी 86 वर्षीय पार्टी में सबसे अहम भूमिका निभाने वालों में से एक है। इस बार पॉलित ब्यूरो में शामिल ज्यादातर नाम पार्टी में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाले जेमिंग के करीबी बताए जा रहे हैं।
सीपीसी प्रमुख के तौर पर चयनित ग्जी ने बाद में कहा कि आज देश की सबसे बड़ी चुनौती देश में पनप रहे भ्रष्टाचार से है। नए दौर में पार्टी को अपनी बड़ी भूमिका अदा करनी होगी और इसके लिए उसको नई चुनौतियों से लड़ना भी होगा। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के अंदर चल रही खींचतान पर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने हम सभी को इन तमाम परेशानियों से उबरने के लिए एक साथ मिलकर कोशिशें करनी होंगी।
