चीन में सेक्स वीडियो मामले में 10 पदाधिकारी बर्खास्त

चीन में एक सेक्स वीडियो में नजर आए कम्युनिस्ट पार्टी के 10 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण पश्चिमी चीन के चोंगक्विंग शहर में पार्टी पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें से अधिकांश पार्टी के जिला स्तर के नेता थे। मामला पिछले वर्ष नवंबर में सामने आया था। पुलिस ने एक ऐसे आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो चोरी छिपे बनाए गए सेक्स वीडियो का प्रयोग पदाधिकारियों से उगाही के लिए करता था। अधिकारियों ने पाया कि गिरोह ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों को लुभाने के लिए महिलाओं को भाड़े पर रखा था। वह चोरी छिपे उनकी सेक्स संबंधी गतिविधियों का वीडियो बनाया करता था। इन वीडियो का प्रयोग सरकारी ठेके प्राप्त करने के लिए किया जाता था।

error: Content is protected !!