राहुल के चहेतों का दंड भोगेंगे गहलोत

ashok gehlott 2013-1-14राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत की आमतौर पर छवि ईमानदारी की मानी जाती है, लेकिन 108 एम्बुलैंस घोटाले में अब गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चहेतों का दंड भोगेंगे। 2.56 करोड़ के घोटाले के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इस घोटाले में तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय वित्तमंत्री पी.चिदम्बरम के बेटे कीर्ती, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वायलर रवि के पुत्र कृष्णा आदि आरोपी है। सब जानते हैं कि पायलट, कीर्ती, कृष्णा जैसे युवा नेता राहुल गांधी के चहेते रहे हैं। अशोक गहलोत का जुर्म यही है कि वे अपने मुख्यमंत्री काल में राहुल के चहेतों को घोटाला करने से नहीं रोक पाए।

एस.पी.मित्तल
एस.पी.मित्तल

गहलोत ने घोटाले की छूट इसलिए दी ताकि स्वयं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे रहे। यानि जो काम केन्द्र में डॉ. मनमोहन सिंह ने पीएम की कुर्सी की खातिर किया, वहीं काम राजस्थान में गहलोत ने किया। आगे चलकर हरियाणा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा के मामले भी सामने आएंगे। यहां भी राहुल गांधी के चहेतों ने घोटाले पर घोटाले किए हैं।
-एस.पी.मित्तल

error: Content is protected !!