हथियार नहीं डाले हैं अशोक गहलोत के समर्थकों ने

Ashok Gehlotहालांकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुत बुरी पराजय के बाद सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है और आम धारणा यही है कि सचिन ही राज्य में कांग्रेस का भविष्य हैं, मगर ऐसा प्रतीत होता है कि गहलोत के समर्थकों ने अभी हिम्मत नहीं हारी है। यहां ज्ञातव्य है कि सचिन की टीम में गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को अहम स्थान दिया गया है, उससे यही संदेश गया है कि अब गहलोत स्वयं राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा नहीं करेंगे, मगर खुद उनकी गतिविधियों व कार्यक्रमों और उनके समर्थकों के गुणगान यही अर्थ निकाला जा सकता है कि वे अब भी इस आशा में हैं कि गहलोत फिर से उभरेंगे। गहलोत समर्थक सोशल साइट्स पर लगातार ऐसे लेख डाल रहे हैं, जिससे लगता है कि यह सब प्रायोजित तरीके से हो रहा है।
आइये, उसकी एक बानगी देखते हैं, जो उनके किसी समर्थक की ओर से वाट्स ऐप पर वायरल हो रही है:-
एक बार एक क्लास मे मास्टरजी ने सोचा की आज बच्चों का इम्तिहान लिया जाये की वो हमारे राजस्थान प्रदेश के बारे मे कितना जानते है व समझते है
इसलिये उन्होंने पहली बेंच से सवाल का आरंभ किया
पहले लड़के से पूछा:- राजस्थान की एक समस्या बताओ ?
लड़के ने कहा : गरीबी
दूसरे लड़के से भी वही सवाल : राजस्थान की एक समस्या बताओ ?
दूसरे लड़के ने कहा: भय आतंक
तीसरे लड़के से पूछा: राजस्थान की एक समस्या बताओ ?
तीसरे ने कहा : भ्रष्टाचार
इस तरह वो हर एक लड़के को सवाल पूछते गये सबने अलग- 2 जवाब दिये कोई कहता बेरोजगारी… कोई अशिक्षा… कोई जातिवाद.. कोई इंसपेक्टरराज कोई कहता  कन्या भ्रूणहत्या इस तरह से क्रम आगे बढता गया…..
कक्षा मे कुल 101 विद्यार्थी थे…. अब तक मास्टर जी ने कुल 100 लड़को से ये ही सवाल पूछ चुके थे और सभी 100 छात्रों ने अलग- 2 समस्या बताई
किसी ने बड़ी-2 समस्या बताई तो किसी ने छोटी लेकिन सबने अलग अलग समस्या बताई
अब बारी थी  101वें छात्र की…. वो हमेशा कक्षा मे अव्वल आता था
मास्टर जी ने पासा पलटा
मास्टर जी ने उस बच्चे की बुद्धिमत्ता जांचने के लिये सवाल बदला और कहा: यहाँ जितनी भी समस्या बताई है सबका निदान बताओ ?
वो बालक तनिक भी न घबराया …. उसने उलटे मास्टर जी से पूछां : मास्टर जी 100समस्या का एक हल बताऊ ?
मास्टर जी चौकें..वो सोचने लगे इतनी सारी समस्या का एक केसै हो सकता है उनकी उतेजना बढती जा रही थी
मास्टर जी ने कहा :100 समस्या का एक हल संभव है क्या ?
बालक ने कहा: बिल्कुल है
मास्टर जी ने कहा:  बताओ जरा
बालक ने कहा : मास्टर जी इन सब समस्या का एक ही हल है और वो है :– “अशोकगहलोत”

error: Content is protected !!