अब सबकी नजरें टिकी हैं धौलपुर के चुनाव परिणाम पर

vasundhara 7राजनीति के जानकारों व इसमें रुचि रखने वालों की नजरें अब धौलपुर उपचुनाव के परिणाम पर टिकी हुई हैं। कयास ये लगाया जा रहा है कि इसके बाद ही वसुंधरा राजे के भाग्य का फैसला होगा। ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिन से यह अफवाह बड़ी जोर पकड़ रही है कि संसद सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद वसुंधरा को विदेश मंत्री बनाया जाएगा और उनके स्थान पर ओम प्रकाश माथुर मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।
कुछ लोगों का मानना है कि अगर धौलपुर में भाजपा जीती तो वसुंधरा को जीवनदान मिल जाएगा, मगर कुछ का मानना है कि इस इकलौते चुनाव परिणाम से कोई लेना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगामी विधानसभा चुनाव की जाजम बिछानी है। अगर उन्हें लगता है कि वसुंधरा को हटा कर ही ऐसा संभव हो पाएगा तो वे रुकने वाले नहीं है। बहरहाल, अब चुनाव परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!