आप ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

aam aadmi parti thumbनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। टेलीविजन के दिवंगत कलाकार जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगी, इस क्षेत्र से वर्तमान में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सांसद हैं। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री आनंद कुमार पूर्वोत्तर दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, इसका नेतृत्व वर्तमान में कांग्रेस नेता जय प्रकाश अग्रवाल कर रहे हैं। इसके अलावा, समाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह को उत्तर-पश्चिम दिल्ली से टिकट दिया गया है, इस संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ सांसद हैं। पार्टी ने मध्य प्रदेश और ओडिशा से सात-सात, केरल से दो और बिहार से एक उम्मीदवार की घोषणा की।

error: Content is protected !!