हिंसा के खिलाफ रैली आज : पुलिस के इनकार के बावजूद रैली पर अड़े राज ठाकरे


11 अगस्त को मुंबई के आजाद मैदान में हुई हिंसा के खिलाफ आज महाराष्ट्र नव निर्माण सेना सड़क पर उतर आई है। यह मोर्चा गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक निकाला जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल और मुंबई के पुलिस कमिश्नर अरूप पटनायक के इस्तीफे की मांग की है।


गिरगांव चौपाटी पर भारी भीड़ जुटी है। मोर्चा यहां चलकर आजाद मैदान में खत्म होगा हालांकि पुलिस ने कानून−व्यवस्था का हवाला देते हुए एमएनएस के मार्च को आजाद मैदान तक लाने की इजाजत तो नहीं दी है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ उसे आजाद मैदान में सभा की इजाजत दे दी है, जिसमें भड़काऊ भाषण नहीं देने की शर्त शामिल है। आज सुबह से ही मुंबई पुलिस ने यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। करीब 15,000 पुलिसवालों को तैनात किया गया है।
error: Content is protected !!