गुरु पूर्णिमा पर हुआ साहित्यकारों का संगम

2014 Juneसाठे कॉलेज, विले पार्ले, मुंबई के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के    पावन दिवस पर एक उज्वल भविष्य का सकारात्मक, साहित्यक, संस्कृतिक संदेशात्मक स्वरूप-कॉलेज के उस्तादों, शागिर्दों व आमंत्रित कविगण की उपस्थिती में सम्पन्न हुआआगाज़ हुआ दीप प्रज्वलन के साथ, कॉलेज की दो कन्याओं ने गुरु वंदना की और कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ. कविता रेगे जी ने अपनी बात रखते हुए इस दिन की महत्वता को प्रधानता दी, और आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। माननीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह व कॉलेज के अन्य उस्तादों की हाज़िरी में उपस्थित मेहमानों का पुष्प गुंचों से सम्मान करते हुए मंचासीन कवियों और कवित्रियों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया। पाठ करने वाले कविगण उपस्थिति रहे –रत्ना झा, देवी नागरानी, सागर त्रिपाठी, लक्षमणदुबे, डॉ॰ लक्ष्मण शर्मा वाहिद, राजम नटराजम पिल्लै। सभी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से संस्कृति के इस दिवस का संदेश दिया। अंत में प्रदीप सिंह जी ने आभार की रस्म निभाई। 

error: Content is protected !!