बिहार : एक्जिट पोल में महागठबंधन आगे

lalu-nitishबिहार असेंबली इलेक्शन 2015 के पांचवें और आखिरी फेज की वोटिंग गुरुवार को खत्म हो गई। पांचवें फेज में 59.64% वोटिंग हुई है। नतीजे 8 नवंबर को आएंगे। लेकिन इससे पहले अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल सामने आ गए। 7 में से पांच चैनलों के एग्जिट पोल में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस का महागठबंधन आगे रहा। वहीं, 2 चैनलों ने एनडीए को आगे बताया। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में नतीजों के करीब आंकड़े देने वाले न्यूज 24/चाणक्य के एग्जिट पोल ने एनडीए को 155 और महागठबंधन को 83 सीटें दी हैं। इस बीच, बिहार के वैशाली समेत कई जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अभी से जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
एग्जिट पोल एनडीए महागठबंधन अन्य
न्यूज-24 / चाणक्य 155 83 5
आज तक / सिसेरो 113-127 111-123 4-8
इंडिया टीवी / सी वोटर्स 101-121 112-132
6-14
टाइम्स नाउ / सी वोटर्स
111 122
10
एबीपी / नील्सन 108 130 5
न्यूज एक्स / सीएनएक्स 90-100 130-140 13-23
न्यूज नेशन 115-119 120-124
3-5

error: Content is protected !!