जिला न्यायाधीष षिप्रा शर्मा का आकस्मिक निधन

शवयात्रा में उमडे लोग, न्यायालय में छाया शोक, दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि

जिला न्यायालय के मुख्य गेट पर उनकी अंतिम यात्रा कुछ समय रूकी जहां कई वकीलों, कर्मचारी व आमजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
जिला न्यायालय के मुख्य गेट पर उनकी अंतिम यात्रा कुछ समय रूकी जहां कई वकीलों, कर्मचारी व आमजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
मुक्ति धाम पर डीजे शर्मा को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
मुक्ति धाम पर डीजे शर्मा को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

दोनों बेटियों ने अपनी मां को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया।
दोनों बेटियों ने अपनी मां को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया।

नीमच। नीमच की जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्रीमती षिप्रा शर्मा आयु 55 वर्ष का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे इंदौर शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉ आषुतोष शर्मा की धर्मपत्नी थी। सुबह करीब 5 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगडी तो जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सुबह ही कलेक्टर जीवी रष्मि, एसपी रूडोल्फ अल्वारेस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व न्यायाधीष अस्पताल पहुंच गए। बाद में उनकी पार्थिव देह को सीआरपीएफ चौराहे स्थित निवास पर ला गया। जहां दिनभर अंतिम दर्षन करने के लिए कई लोग पहुंचे। स्वभाव से सहज, सरल व हंसमुख-मिलनसार छवि की स्व. शर्मा के दुखद निधन पर न्यायाधीष सहित हर किसी की आंखों से आसू छलक पडे। अपने कार्यकाल के कुछ समय में ही उन्होंने अपनी कार्यषैली से न्यायाधीष, वकील, कर्मचारी सहित कई लोगों को प्रभावित कर दिया थाा। श्रीमती शर्मा के निधन से न्यायालय भी में शोक छाया रहा। वकील और कर्मचारियों ने शोक स्वरूप पूरी तरह काम काज बंद रखा। दोपहर बाद सायं 4 बजे श्रीमती शर्मा की अंतिम यात्रा उनके निवास से निकली। जो टैगोर मार्ग, फववारा चौक होते हुए नीमच सिटी रोड स्थिम मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनकी बेटी सौम्या व देविना शर्मा ने मुखाग्नि देकर बेटों का फर्ज निभाया। इसके साथ ही स्व. शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गई। शवयात्रा में मंदसौर डीजे राजेंद्र महाराज, सेवा निवृत्त डीजे एसके जैन, न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शराफल अली खान, संभागीय अध्यक्ष अषोक मनोहर जोषी, एसपी रूडोल्फ अल्वारेस, एडीजे आरपी वार्ष्णेय, एडीएम पीआर कतरोलिया, एसडीएम राजेंद्र सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील जोषी, न्यायिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेष जांगडे, डॉ. राजेंद्र ऐरन, रेडक्रास चेयरमेन रविंद्र मेहता, नपाध्यक्ष नीता-हरीष दुआ, कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर, साबिर मसूरी सहित बडी संख्या में नीमच व आस पास के जिलों से न्यायाधीष, वकील, कर्मचारी सहित शहर के कई लोग शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

6 माह पहले ही नीमच आई थी-
shipra sharmaस्व शर्मा का जन्म 30 नवंबर 1958 को छत्तीगढ के जगदलपुर में हुआ। इंदौर में सुसराल था। वर्ष 1983 में वे न्यायिक सेवा आई और तब से न्यायाधीष पद पर कई जिलों में पदस्थ रही। नीमच में 10 अप्रैल 2014 को उन्होंने जिला एवं न्यायाधीष पद का कार्यभार संभाला। वे श्रेष्ठ न्यायाधीषों में श्रेणी शामिल थी। आगामी जनवरी माह में जारी होने वाली हाईकोर्ट न्यायमूर्ति के पद पर पदोन्नत होने की सूची में उनका भी नाम संभावित था।
Santosh Gangele

error: Content is protected !!