बुरहानपुर को बगीचा बनाने हेतु सबको प्रयास करने होगे – श्रीमती अर्चना चिटनीस

बुरहानपुर। सीमेंट रोड निर्मित होना अच्छी बात है, किन्तु आवासीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण और हरियाली भी जरूरी है। हमें सुंदर बगीचों की कॉलोनी के रूप में पहचान बनानी होगी। मैं तो चाहती हूं कि बुरहानपुर में सुंदर बगीचे हो ही परंतु बुरहानपुर बगीचा बनकर हजार वर्ष पूर्व का वह गौरव हासिल करे जब हमारा शहर मध्यप्रदेश के उन बस्तियों में जाना जाता था जो सबसे विकसित और औद्योगिक शहर के रूप में कायम थी।
यह बात आज इंदिरा कॉलोनी में 321 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सीमेंट रोड के भूमिपूजन समारोह में प्रमुख अतिथि श्रीमती अर्चना चिटनीस (दीदी) ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा.नंदकुमारसिंह चौहान, अध्यक्षता महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ रहे। इस अवसर पर जागरूक विधायक श्रीमती चिटनीस ने कहा कि नगर में पिछले पांच वर्षांे में 250 करोड़ रू.के विकास कार्य स्वीकृत होकर पूर्णता ले रहे है। जिनमें से लगभग 100 करोड़ के कार्य नगर निगम द्वारा कराए गए है। नगर निगम प्रशासन और परिषद् की कार्यपद्धति में और अधिक सक्रियता, सजगता जनता के प्रति सेवा भाव में संवेदनशीलता बढ़ जाती तो आंकड़ा 150 करोड़ से अधिक निकल जाता। नगरीय क्षेत्र में 150 करोड़ से अधिक के कार्य लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से पूर्ण कराए गए।
श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि वर्षाकाल पूर्व कॉलोनी में जो सीवर लाईन डाली गई है इसमें बरसात के पानी के साथ बहुत मिट्टी गई होगी। जिसे सीमेंट रोड बनाने के पूर्व सीवर लाईन में से साफ करवाना अत्यंत जरूरी कार्य है। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा। अन्यथा सीवर लाईन की आयु और कार्य क्षमता आधी होकर रह जाएगी। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी के साथ-साथ आस-पड़ोस की गुरू गोविंदसिंह कॉलोनी, सरस्वती नगर, लक्ष्मीनगर, ब्रम्हशक्ति नगर, गंगा नगर जैसी आवासीय कॉलोनियों में भी नगर निगम को विकास की दृष्टि से टेक ओवर करना चाहिए। इस आवासीय बस्ती में कुछ उत्साही युवाओं और नागरिकों ने मोहल्ला समिति का गठन किया था। किन्तु निगम ने उसे गैर कानूनी करार दिया। जिसे अब न्यायालय ने कानूनी और विकास व्यवस्था हेतु सहयोगी बताकर उचित करार दिया है। नगर में विकास, पेयजल, सफाई आदि व्यवस्थाओं हेतु उत्साही-जनसेवी नागरिक आगे आकर मोहल्ला समितियांे का गठन कर विकास को नई दिशा प्रदान कर सकते है। विकास में जितने हाथ और सहयोग के लिए कंधे लग सके वह कम ही है। हमें सबके सहयोग से ही आगे तरक्की का रास्ता तय करना होगा। प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी जी ने सबका साथ और सबका विकास की कल्पना को मूर्तरूप लेने की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने पिछले पांच वर्षों में बुरहानपुर को शाला भवन, जिला चिकित्सालय भवन, शासकीय महाविद्यालय, ए.एन.एम.सेंटर, ब्लड बैंक, चाईल्ड केयर यूनिट, सड़के, पुल-पुलियाएं, रेल्वे ओव्हरब्रिज, जिला कलेक्टर कार्यालय संकुल, जिला पंचायत भवन, आई.टी¬.आई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज में हॉस्टल सहित पर्यटन विकास अंतर्गत सौंदर्यीकरण के कार्यांे से कायाकल्प कराया है।
श्रीमती चिटनीस ने कहा कि बुरहानपुर को जिला बनाकर कोई सुविधा नहीं दी गई। 7 वर्षांे तक हमने कार्यालय विहीन जिले को भोगा। कांग्रेस ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय पर अतिक्रमण कर नगर निगम और पॉलिटेक्निक पर अतिक्रमण कर कलेक्टर कार्यालय, महिला हॉस्टल पर अतिक्रमण कर जिला कार्यालयों को बनाकर हमें विवश और लाचार प्रशासन दिया था। पिछले 6 वर्षांे में 15 जिला कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय संकुल बनवाकर हमने बुरहानपुर को जिला मुख्यालय का स्वरूप देने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर अमित मिश्रा, मुकेश शाह, ज्ञानेश्वर पाटिल, रूद्रेश्वर एंडोले, संभाजी सगरे, आर.पी.श्रीवास्तव, अनिल भोंसले, पांडुरंग राठौर, संध्या रविन्द्र नागर, करूणा अशोक भट्ट, वंदना राठौर, सुधीर खुराना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत आयुक्त सुरेश रैवाल ने किया।
बलराज ना.नावानी
news sent by santosh gengele
error: Content is protected !!