डा. कविता वाचक्नवी को मिलेगा “हरिवंश राय बच्चन लेखन सम्मान एवं पुरस्कार”

kavitaलंदन से खबर है कि इंडियन हाईकमीशन द्वारा समग्र एवं सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक अवदान हेतु हरिवंश राय बच्चन के शताब्दी वर्ष पर स्थापित “हरिवंश राय बच्चन लेखन सम्मान एवं पुरस्कार” (2014)  डा. कविता वाचक्नवी को देने की घोषणा की गई है. यह पुरस्कार समारोह 5 दिसम्बर 2014 को इण्डिया हाऊस, लन्दन में आयोजित होगा। ध्यातव्य है कि डा. कविता वाचक्नवी को भारतीय उच्चायोग द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अवदान (2011 हेतु)   “आचार्य महावीर प्रसाद पत्रकारिता सम्मान” भी  प्रदान किया जा चुका है।  इंडियन हाई कमीशन, इण्डिया हाऊस, लन्दन द्वारा चार पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। हरिवंश राय बच्चन लेखन सम्मान ( सर्वश्रेष्ठ समग्र लेखन हेतु / व्यक्ति को),  आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी पत्रकारिता सम्मान – सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता सेवाओं हेतु / व्यक्ति को), जॉन गिलक्रिस्ट यू॰ के॰ हिन्दी शिक्षण सम्मान ( सर्वश्रेष्ठ हिन्दी शिक्षण हेतु / व्यक्ति को) और फ़्रेडरिक पिंकाट हिन्दी प्रचार- प्रसार सम्मान (संस्था को)।

error: Content is protected !!