विदिशा / श्री हरि वृद्धाश्रम संचालन समिति तथा हरिनारायण शर्मा एवं जगदीष शर्मा के परिवारों द्वारा श्री सत्यार्थी का स्वागत-अभिनंदन मुख्य मार्ग पर निकासा में किया जाएगा। अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित श्री हरि वृद्धाश्रम समिति की संचालिका श्रीमती इन्दिरा शर्मा के नेतृत्व में यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इसी स्थान पर श्री सत्यार्थी के बचपन के मित्र सेवानिवृत्त षिवप्रसाद शर्मा भी अपने परिवार सहित अपने मित्र का अभिनंदन करेंगे। श्री हरि वृद्धाश्रम समिति की संचालिका श्रीमती इन्दिरा शर्मा द्वारा उन्हें अत्याकर्षक स्मृति चिह्न भी इस अवसर पर भेंट किया जाएगा। इसी स्थान पर नन्हे-मुन्ने बच्चे भी अपने हाथों में स्वागत की तख्तियां तथा झण्डे लहराकर बचपन बचाओ आंदोलन के प्रधान का बचपन की ओर से स्वागत-अभिनंदन करेंगे। इस स्थान पर भी विषेष आकर्षक स्वागत द्वार बनाया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत सुविख्यात कलाधर्मी चित्रकार वेदप्रकाष शर्मा भी स्वागत करने वालों में सम्मिलित रहेंगे। स्मरणीय है कि श्री सत्यार्थी श्री हरि वृद्धाश्रम की सेवा भावना की प्रारंभ से बड़ी प्रषंसा के साथ प्रोत्साहन भी प्रदान करते रहे हैं।
वेदप्रकाष शर्मा