अरविंद केजरीवाल पर युवक ने पत्थर फेंका

arvindदिल्ली के देवली इलाके में एक चुनावसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पत्थर फेंका गया है । आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। शुरुआत में खबर आई थी कि अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका गया है लेकिन केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यह जूता नहीं पत्थर था। उन्होंने इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ‘देवली जनसभा में एक व्यक्ति ने मेरे ऊपर पत्थर फेंका। बीजेपी क्या इतना डर गई है? हिंसा पर उतर आई है? मैं उस लड़के का भला चाहता हूं जिसने ऐसा किया।’

error: Content is protected !!