एसबीआई ने वृद्धाश्रम में दान की उपयोगी सामग्री

Vriddhashram -1Vriddhashram -2विदिषा। स्थानीय श्रीहरि वृद्धाश्रम में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वृद्धजनों के लिए सुजाता कम्पनी की मिक्सी, 10 पंखे, 25 फायवर कुर्सियां तथा एक टेबिल भेंट की गई। इस अवसर पर बुजुर्गों हेतु रजाई-खोली भेंट करने के साथ उन्हें फल, बिस्कुट भी प्रदान किए गए। बैंकर्स क्लब महिला मण्डल ने इस अवसर पर उपस्थित होकर वृद्धजनों के शुभाषीर्वाद ग्रहण किए। इस अवसर पर भोपाल से पधारीं महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती सुभाश्री घोष, उपाध्यक्ष श्रीमती पण्डा, श्रीमती काजमी, श्रीमती सहाय, सचिव श्रीमती वर्मा सहित विदिषा की सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों ने वृद्धजनों की सेवा को समर्पित श्रीहरि वृद्धाश्रम में स्थायी रूप से सेवा करने का संकल्प लिया। वृद्धाश्रम संचालन समिति की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख शाखा विदिषा, कृषि विकास शाखा, एसएटीआई शाखा, कलेक्ट्रेट शाखा के प्रबंधकों की सेवा धर्मिता का आभार मानते हुए बैंक के भोपाल मण्डल की महिला मण्डल को आश्रम की संचालन व्यवस्था से अवगत कराया। इस अवसर पर संस्था सचिव कृष्णबल्देव भट्ट, सदस्य वेदप्रकाष शर्मा ने एसबीआई महिला मण्डल को स्मृति चिह्न भेंट किए। भोपाल एसबीआई की अनेक शाखाओं की महिला अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
वेदप्रकाष शर्मा

error: Content is protected !!