विदिशा। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन के तत्वावधान में 16 जनवरी से 31 मार्च तक धरना प्रदर्शन शाखाओं में अभिकर्ताओं की 23 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में जारी था। लेकिन आज भारतीय जीवन बीमा निगम के केन्द्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डीएस शुक्ला एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री एन गजपति राव को अभिकर्ताओं की मांगों के संदर्भ में वार्ता हेतु 24 मार्च को आमंत्रित किया गया है। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए फेडरेशन ने अपना आंदोलन को 24 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस आंदोलन में विदिशा शाखा के समस्त अभिकर्ताओं ने अपना सहयोग संगठन को दिया है। इसके लिए संगठन के विदिशा शाखा अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज वर्मा ने समस्त अभिकर्ताओं का आभार माना है।