सूर्य आराधना कर नव बर्ष स्वागत किया

शंख,घडियालों की धुन के साथ सूर्य आराधना कर नव बर्ष स्वागत किया 
 विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के आयोजन में श्रृद्धालुओं ने की सहभागिता
20150321_06311420150321_06011120150321_071731दमोह/ वेद मंत्रों के पवित्र उच्चारण के साथ ही शंखों,घडियालों की लगातार बजती धुन तथा उदित होते भगवान सूर्य को ताम्र पात्रों के द्वारा अद्र्य देने  साथ हिन्दु नव बर्ष विक्रम संवत् 2072 का स्वागत किया गया। स्थानीय बेलाताल टापू पर विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के द्वारा आयोजित उक्त भव्य आयोजन में पं.महेश पांडे द्वारा सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार ब्रम्हमुर्हत में विधि-विधान के अनुसार पूजनार्चन का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य यजमान् के रूप में पं.डा.लक्ष्मीनारायण वैष्णव एवं डा.हंसा वैष्णव ने उपस्थित होकर पूजन किया। लगभग दो घंटे से अधिक चले उक्त आयोजन की शुरूआत विधि विधान के साथ पूजन प्रारंभ किया गया जिसमें श्रीमद्भागवत गीता के पन्द्रहवें अध्याय का सामुहिक पाठ भी किया गया। लगातार हो रहे वेद मंत्रों के उच्चारण एवं हवन कुंड से निकलती ज्वालाओं एवं सुगंधित धुयें से वातावरण में एक अलग सी अनुभूति को लोग करते रहे। वहीं भगवान की प्रथम किरण पृथ्वी पर पडने के संकेत से धीमा-धीमा प्रकाश मन में प्रसन्नता को उत्पन्न कर रहा था।  उपस्थित सभी ने एकत्रित होकर भगवान आदित्य के बारह स्वरूपों का स्मरण कर उनका जल अर्पित करते हुये पूजन किया। वहीं दूसरी ओर प्रसाद के रूप में एक विशेष प्रकार की चटनी जो कि नीम की पत्ती,अजवाईन,काली मिर्च एवं हींग को पीसकर निर्मित की गयी थी का सभी को सेवन कराया गया। ज्ञात हो कि धार्मिक,वैज्ञानिक एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति की मान्यता के अनुसार नव बर्ष की शुरूआत में प्रात:काल खाली पेट उक्त चटनी का सेवन करने से बर्ष भर आरोग्यता प्राप्त होती है। पं.पांडे ने इस अवसर पर विस्तार से हिन्दु नव बर्ष पर प्रकाश डालते हुये इस बर्ष के बार्षिक विश्व एवं देश के फल की जानकारी दी। इन्होने बतलाया कि राजा शनि एवं मंगल मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। मंत्री मंडल में काफी बडी संख्या में अर्थात् 60 प्रतिशत से अधिक अच्छे ग्रहों की उपस्थिति रहने से भारत को अनेक मामलों में बडी सफलतायें प्राप्त होंगी। वह विश्व के मानस पटल पर अपनी लगातार उपस्थिति दर्ज कराते हुये आगे बढेगा। पेट्रोलियम् पदार्थ एवं सोना चांदी के उतार चढाव जारी रहेगे। बर्षा एवं फसलों की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार हजारी,वीरेन्द्र राजपूत,बाल मुकुन्द सिंह,राजेश सोनी,प्रदीप अग्रवाल,पं.कृष्ण कुमार परोहा,विष्णु सेन,पं.राजेन्द्र तिवारी,पं.सुशील तिवारी,एके हजारी,श्रीमती सुमन सेन,राकेश प्रजापति,पं.विनय मोहन मिश्रा,नवोदित निगम,पं.रजत दास वैष्णव,पं.कुणाल दास वैष्णव,डा.गोविन्द पाठक,अजय स्वर्णकार,बीएल रोहित,श्री त्रिवेदी,सरस्वती धुर्वे,विश्वनाथ सिंह,प्रमुख त्रिवेदी,कु.नेहा वैष्णव,पं.पंकज पांडे,देवाशीष हजारी,पं.हरिनारायण हजारी,सुधा तिवारी एवं एनके पटैल सहित सैकडों लोगों की उपस्थिति रही।
Dr.Laxmi Narayan Vaishnava

error: Content is protected !!