सौम्या के गायन कार्यक्रम का दूरदर्षन पर प्रसारण 23 नवम्बर से

Soumya Sharma2विदिषा। दूरदर्षन के दिल्ली राष्ट्रीय चैनल द्वारा राष्ट्र स्तरीय प्रतिष्ठापूर्ण स्पर्धा में चयनित विदिषा की 9-वर्षीय नन्ही गायिका कुमारी सौम्या शर्मा का गायन कार्यक्रम दूरदर्षन के राष्ट्रीय चैनल सहित अन्य चैनलों पर 23 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक प्रातःकाल 8 बजे तथा सायंकाल 5 बजे निरंतर प्रसारित होगा। दूरदर्षन द्वारा इस प्रकार की जानकारी सौम्या के पिता अमिताभ शर्मा को मोबाइल पर संदेष भेजकर दी गई है। सौम्या का चयन ‘‘मेरी आवाज सुनो‘‘ प्रतियोगिता के अंतर्गत हुआ है। दिल्ली में संपन्न इस अति महत्वपूर्ण स्पर्धा के प्रथम चरण में दो हजार से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया था। दूसरे चरण में इनमें से 100 प्रतियोगियों का और तीसरे चरण में मात्र 46 प्रतियोगियों का चयन हुआ और इनमें सौम्या सबसे अव्बल रही। परिणामस्वरूप एक ओर जहां सौम्या का गायन ‘‘मेरी आवाज सुनो‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसारित किए जाने के साथ दूरदर्षन द्वारा उनका नियमित कलाकार के रूप में भी चयन किया गया है। दूरदर्षन के अनुसार प्रख्यात दिवंगत गायकों मोहम्मद रफी, मुकेष, किषोर कुमार तथा मन्ना-डे की स्मृति में दूरदर्षन द्वारा शीघ्र ही आयोजित कार्यक्रमों में सौम्या को समुचित अवसर प्रदान किया जाएगा।

error: Content is protected !!