महिलाओ ने साइकिल पर घूम किया सरकार का बखान

IMG-20160505-WA0017आगरा / मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के आहवाहन पर प्रदेश में जगह जगह निकल रही
साइकिल यात्राओं में महिलाओ की भागीदारी जबदस्त हो रही है।
समाजवादी महिला सभा की उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ममता गांधी और नगर सचिव
सुधा शर्मा के नेतृत्व में आज सैकड़ो महिलाओं ने साइकिल पर घूम कर क्षेत्र
वासिओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू करवाया।यात्रा की शुरुआत
सेक्टर 7 से जिलाध्यक्ष नीता सिंह द्वारा झण्डी दिखाने के साथ
हुई।पूरेआवास विकास क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान महिलाओ के साथ अपार
भीड़ और जन सहयोग रहा।जिलाध्यक्ष नीता सिंह ने लोगो को सरकार की
उपलब्धियों के पम्पलेट बांटे।विधान सभा अध्यक्ष ममता गांधी ने पूरे
क्षेत्र की महिलाओ को रुक रुक कर सरकार के कार्यो की जानकारी दे और 2017
में जाती धर्म और आरक्षण जैसी बातो पर जनता को बरगलाने वालो के झांसे में
न आकर विकास पुरुष अखिलेश यादव का साथ देने की अपील की।
सुधा शर्मा ने यात्रा में साइकिल चलने वाली महिलाओ का धन्यवाद दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला सभा नीता सिंह ममता गांधी सुधा शर्मा ज्योति
सूरी रश्मि अंगूरी देवी पुष्पा सीमा यादव सुमन मीरा गुड्डी फरीना सुनीता
निशा रंजना अनमोल रानी खुशबू भारती आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Avinash Jaiswal
Agra
+91 8307373777

error: Content is protected !!