मां अन्नपूर्णा जन्मोत्सव 13 से

01विदिशा। मुखर्जीनगर मां अन्नपूर्णा धाम मंदिर में माता अन्नपूर्णा का जन्मोत्सव व छठी वर्षगांठ मनाइ जाएगी। जय मां अन्नपूर्णा धाम सेवा समिति के सेवक अवधेश दुबे (बड़े भैया) ने बताया कि कार्यक्रम 13 जून को अखंड रामायण पाठ के साथ शुरू होंगे। इसके अगले दिन यानि 14 जून गंगा दशहरा पर्व पर माता का छठवा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह अभिषेक के साथ ही कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी। महाआरती, विशेष भोग और महिला भजन कीर्तन के बाद शाम पांच बजे विशाल महाप्रसादी वितरण होगा। शाम 6 बजे आजाद बैंड की मधुर धुन पर माता की महाआरती होगी। इसके बाद रात 8 बजे मां सरस्वती मानस मंडल जगारण गु्रप द्वारा रात्रि जागरण एवं भजन संध्या होगी। जय मां अन्नपूर्णा धाम सेवा समिति के सदस्यों ने नगर के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की है। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी उपदेश शास्त्री ने दी।

error: Content is protected !!