कांग्रेस असहिष्णु एवं तानाशाह-किरण

नई दिल्ली।ण्भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं कांग्रेस पार्टी असहिष्णु एवं तानाशाही प्रवृति की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं उसकी सहयोगी संस्थाऐं सामाजिक संगठन है। राजकीय कर्मचारियों को सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों के संगठनों में भाग लेने से रोकना असंवैधानिक है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी कुठाराघात है।
किरण ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संघ एवं अन्य संस्थाओं के कार्यक्रमों में भाग लेने से रोकने का परिपत्र विधि विरुद्ध है। सिविल सेवा आचरण नियमों में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भाग लेना वर्जित नहीं है। कर्मचारी भी भारत का नागरिक है। उसे किसी भी कार्यक्रम में श्रोता के रुप में भाग लेने पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। संघ कार्यक्रमों में भाग लेने पर की गई कोई भी कार्यवाही अवैध एवं शुन्य प्रभावी होगी।

error: Content is protected !!