निकली शोभायात्रा, हुई महादेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

IMG-20170224-WA0025नटेरन। रिनियां गांव में महाकालेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। चार दिन तक चले इस कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ और नंदी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन एवं अभिषेक कर स्थापना कराई गई। रिनियां गांव के मंदिर में स्व. मथुरा प्रसाद तिवारी के सुपुत्र सुरेशबाबू शर्मा सपरिवार ने महाकालेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई। प्रतिष्ठाचार्य पंडित द्वारकाप्रसाद शास्त्री एवं अन्य विद्यवान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक अनुष्ठान कराया गया। प्रतिमा महाकाल की नगरी उज्जैन से लाई गई है। प्रतिमा काले संगमरमर से निर्मित शिवलिंग और नंदीश्वर को जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, शनाधिवास के बाद सुबह पंचामृत से अभिषेक कराया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को गांव भ्रमण के लिए ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रिनियां गांव सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीण भी शामिल हुए। इस अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धालु भजनों की धुन पर नाचते-गाते हुए निकले। भगवान के भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां प्राण प्रतिष्ठाचार्य पंडितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त, ग्रामवासी एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन में भंडारा एवं कन्याभोज कर प्रसाद वितरण किया गया। 40 साल पुराने स्थान पर विराजे भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। यह भैरोनाथ का प्रसिद्ध स्थान है।

error: Content is protected !!