महारानी अवंतीबाई लोधी की 159वीं बलिदान दिवस पर किया विचार गोष्ठी

17439841_1409935795735612_436979885_nआगरा। भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा ) के तत्वावधान में लोधी समाज की शान महारानी अवंतीबाई लोधी के 159वें बलिदान दिवस विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में मुख्यवक्ता आगरा ग्रामीण विधान सभा प्रभारी युवा मोर्चा भाजपा डॉक्टर सुनील राजपूत रहे। उन्होंने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर उदल सिंह व संचालन चै. विष्णु मुखिया ने किया।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर सुनील राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है, जिसमें अनेक देशभक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी गुरेज नही किया। एसी ही महान शख््िसयत अवंतीबाई लोधी थी जो कुछ साथियों के साथ ही अंग्रेजी फौज से भिड़ गयी थी। एसी वीर नारी से समाज के सभी वर्गो के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए देश का सम्मान पहले है बाकी सब उसके बाद है देश के विकास में ही सभी जाति धर्म वर्गों का विकास निहित है।
वीरेन्द्र राजपूत ने कहा कि शहीद किसी एक जाति या धर्म का नही होता शहीद देश का सम्मान होता है उनका सम्मान का करना सभी का कर्तव्य है।
प्रमुख रूप से सतेंद्र लोधी, पवन चैधरी, बब्लू लोधी, मोहन सिंह लोधी, सतीश राजपूत, चंदू राजपूत, पीतम सिंह, रोशन सिंह लोधी, सुमित राजपूत, डॉक्टर रवि राजपूत, दीपक राजपूत, सागर राजपूत, गजेंद्र राजपूत हीरा चैधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!