समाजसेवी संस्था अजन्ता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति ने किया आयोजन
विदिषा-27 जून 2017/अन्तर्राष्ट्रीय नषा निरोधक दिवस 26 जून के अवसर पर सामाजिक संस्था अजन्ता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा श्री जगन्नाथधाम मानोरा मेले में नषामुक्ति षिविर एवं प्रदर्षनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने नषे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार हेतु सर्वेक्षण भी किया। काउन्सलर शारदा शर्मा, कीर्ति शर्मा ने नषे की लत को छोड़ कर ईष्वर में लगन लगाने एवं अपने पारिवारिक-सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु व्यक्तिगत परामर्ष भी प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने कहा कि नषा एक सामाजिक बुराई है, जिसे सभी को मिलकर समाप्त करना होगा। दृढ़ संकल्प से ही नषे पर काबू पाया जा सकता है। नषे का प्रचलन रोकने हेतु शासन के साथ समाज की भागीदारी भी अत्यावष्यक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नषामुक्ति प्रदर्षनी का अवलोकन कर संस्था के प्रयासों की सराहना की। संस्था की सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा वैरागी एचएस कुषवाह, लता शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया।