विदिषा-12 अगस्त 2017/सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की जाँच एजेंसी आर ,आर, टी सी पुणे की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य जयदेव नायक ने स्थानीय श्री हरि वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव कृष्ण बल्देव भट्ट सहित संस्था सदस्य वेद प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
जयदेव नायक ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की भोजन, चिकित्सा मनोरंजन व्यवस्था एवं प्रतिदिन की गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों के खिलखिलाते चेहरे आश्रम के सफल संचालन का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धाश्रम द्वारा वृद्धजन पुनर्वास कार्यक्रम का सफल संचालन समूचे देश के लिए प्रेरक है। वे पुनर्वासित वृद्धजनो की कार्यवाही फाइल की छायाप्रतियां भी अपने साथ ले गए। एक दिव्यांग भिखारी अशोक जैन के जीवन मे बड़ा बदलाव लाकर उन्हें वृद्धाश्रम का स्वागत अधिकारी बनाने में सफलता अर्जित करने पर श्री नायक ने वृद्धाश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा वेद प्रकाश शर्मा की व्यक्तिगत समर्पित भावना की भी प्रशंसा की।
वेदप्रकाष शर्मा