आज भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता का जन्मदिन है। 29 अगस्त 1986 को जम्मू में जन्मी अनारा गुप्ता आज अपना 31 वां बर्थडे मनाया। इस बार अनारा अपना जन्म दिन बेहद ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया। बर्थ डे के मौके पर आज उन्होंने मुंबई में एक फ्री मेडिकल चेकअप हेल्थ कैंप लगवाया, जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इस फ्री मेडिकल चेकअप हेल्थ कैंप में अपना ब्लड, सुगर, बी पी जैसे कई अन्य टेस्ट करवाये। इससे पहले अनारा को उनके दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों ने जन्मदिन की बधाई भी दी।
अनारा ने अपने शुभेच्छुओं द्वारा दी गई बधाई पर आभार जताया और कहा कि मेरे बर्थडे को खास बनाने के लिए सबका शुक्रिया। साथ ही मैं अपने सभी फैंस को भी धन्यवाद देना चाहूंगी, क्योंकि उनके बिना ये मौका इतना खास नहीं हो पाता। बता दें कि अनारा गुप्ता साल 2001 में मिस जम्मू ब्यूटी पीजेंट की विनर रही हैं। साथ ही वे एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री और डांस परफॉर्मर भी हैं। इस औसर पर सीमा सिंह,संगीता तिवारी,लवी रोहतगी ,पामेला जैन, संजय भूषण पटियाला आदी उपस्थित थे ! बबीता सिंह वर्मा और करण सिंह प्रिंस इस फ्री मेडिकल चेकअप हेल्थ कैंप के ऑर्गनाइजर थे।