जैन सोशल ग्रुप का क्षमावाणी पर्व सम्पन्न

*समाजसेवी विकास पचौरी का करेंगे सम्मान*
*मैत्री यात्रा के दौरान तीर्थों पर करेंगे वृक्षारोपण*

vidisha samacharविदिशा। जैन सोशल ग्रुप विदिशा का क्षमावाणी पर्व एवं साधारण सभा ग्रुप अध्यक्ष राजेश जैन के निवास पर संपन्न हुई।
प्रारंभ में फेडरेशन सूत्र का वाचन इंजी. अवनेश जैन ने किया। क्षमावाणी विषय पर सारगर्भित उद्बोधन नंदनी गोयल ने दिया। ग्रुप में शामिल हुये नये सदस्य अनूप जैन व आभा जैन को ग्रुप अध्यक्ष राजेश जैन व सचिव मीनाक्षी जैन ने पेन व पिन लगाकर विधिवत् सदस्यता प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन ने फेडरेशन द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता व गरवा डांडिया प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 30 सितम्बर 1-2 अक्टूबर को सकल जैन समाज हेतु आयोजित 3 दिवसीय मैत्री यात्रा की जानकारी दी।
आयोजित साधारण सभा में तय किया गया कि ग्रुप द्वारा मैत्री यात्रा के दौरान तीर्थ क्षेत्रों पर फलदार व औषधि के पौधे सुरक्षा व्यवस्था के साथ रोपित किए जावेंगे। यात्रा के दौरान श्री अशोक जैन, बर्रो के निर्देशन में विधि – विधान पूर्वक पूजन की जावेगी।
कार्यक्रम में आयोजित धार्मिक प्रतियोगिता में विजेता किरण जैन, ऋषभ गोयल, अमीता जैन व राजेश जैन को रीजन संयुक्त सचिव राकेश जैन, समता जैन, जोन चेयरमैन अरूण जैन व आशा जैन के करकमलों से पुरुष्कृत किया गया।
सर्व सहमति से तय किया गया कि 25 सितंबर को इंजी. अवनेश जैन के निवास पर विश्व शांति व प्राकृतिक आपदा से बचाव की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान श्री भक्तांबर जी का पाठ व ग्रुप के छठवे स्थापना दिवस पर नगर के विशिष्ट समाज सेवी श्री विकास पचौरी का सम्मान किया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन ने किया व आभार सचिव मीनाक्षी जैन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राकेश जैन,जोन चेयरमैन अरूण जैन, अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव मीनाक्षी जैन, सहसचिव सारिका बड़कुर, कोषाध्यक्ष विमल प्रकाश तारण, पीआरओ ग्रीटिंग्स राजेश जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर समता जैन, ऋषभ गोयल, प्रकाश जैन, प्रो. संजय जैन, इंजी. अवनेश जैन, मंजू जैन, सुनील जैन, मीनू जैन, अमीता जैन, आशा जैन, आशा तारण, नंदनी गोयल, किरण जैन, अनिल जैन, आरति जैन, अनूप जैन, आभा जैन सहित शिखा जैन ने सक्रिय भागीदारी की।

error: Content is protected !!