बहकावे में आने वाली नहीं सुलह की जनता : परमार

सुलह विस से भाजपा उम्मीदवार विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को क्यारवां, त्यारा, वछवाई, भेडू, पुढ़वा व जोगी का बाग में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हर विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि सुलह विस क्षेत्र की जनता भी जानती है कि सुलह का विकास भाजपा की ही देन है। 2 बार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शांता कुमार ने सुलह में पंचायत स्तर तक विकास पहुंचाया तो धूमल सरकार ने यह गति बरकरार रखी।

 

परमार ने कहा कि कांग्रेस के लोग विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं पर जनता सब जानती है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। परमार ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले हर घर के एक सदस्य को नौकरी देने का वायदा किया था पर केन्द्र में कांग्रेस के नेता आम आदमी की चिंता छोड़कर अपने घरों को भरने में लगे हुए हैं। परमार ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने लोगों को केवल महंगाई दी है, वहीं भाजपा ने हर घर को इडंक्शन चूल्हा देने का वायदा किया है। कांग्रेस ने किसान, युवा, बेरोजगार व महिला हर वर्ग को धोखा दिया है। फौज में भर्ती का कोटा घटाकर प्रदेश की जनता को ठगा गया। इस अवसर पर प्रधान कुसम लता, उपप्रधान मिलाप चंद, भाजपा बूथ अध्यक्ष अवतार राणा, विनोद कुमार, पुनी चंद व दीना राणा उपस्थित थे।

 

समर्थकों ने परमार को लड्डुओं से तोला
भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार को क्यारवां पंचायत में लड्डुओं से तोला। कार्यकर्ताओं के सम्मान से गद्गद् परमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही सब कुछ होते हैं नेता तो जनता का सेवक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जान हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति अपने प्यार को उन्होंने कुछ इस कद्र शायराना अंदाज में पेश किया:-

error: Content is protected !!