श्रीहरि वृद्धाश्रम में होली की बहार लोक गायक रसिया राजा के संग

विदिषा 28 फरवरी 2018/ गुलाबी शाम सा गुलाल और रंगों की वर्षा लिए हुए होली का त्यौहार तो आ ही गया है और रंगपंचमी भी कुछ ही दिन दूर है। इसके बावजूद स्थानीय श्रीहरि वृद्धाश्रम में होली का वातावरण छा गया है। भगवान श्री कृष्ण के श्याम रंग के साथ श्री राम रंग और देश प्रेम का रंग वृद्धजनों को भावविभोर कर रहे हैं। श्रीहरि वृद्ध आश्रम में इन पर्वों पर आत्मीय अपनत्व के रंग बिखरेंगे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों टिमकी, नगड़िया, ढोलक, झाँझर, और मजीरों के साथ बुंदेली लोक गीत और लोकनृत्य के साथ आज 1 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे से होली के खास मेहमान होंगे बुंदेलखण्ड के प्रसिद्ध लोक गायक रसिया राजा जो अपनी अवसरानुकूल स्वांग आदि प्रस्तुतियों से वृद्धजनों का मनोरंजन कर आत्म बल बढ़ाएंगे। होली का उत्सव रंगपंचमी तक जारी रहेगा। श्रीहरि वृद्धाश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने बताया कि वृद्धजनों की पसंदीदा प्रस्तुतियांे के साथ त्यौहार मनाए जाएंगे।

error: Content is protected !!