पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह आज सात फेरे में बंध जाएगी

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बलिया उत्तर- प्रदेश के रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बनेगी। हालांकि इस शादी को गोपनीय रखा गया था मगर मीडिया से क्या छूपा है पूरी दुनिया को आज पता चल गया की पवन की शादी आज है , शादी समारोह की तैयारी जोरों पर है। मीडिया सहित कई हाईप्रोफाइल मेहमानों को भी इस शादी में निमंत्रण नहीं दिया गया है। आज बलिया के एक होटल में पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह सात फेरे में बंध जाएगी !

पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम किया है। पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। यह पवन सिंह की दूसरी शादी है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद भी पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, हालांकि पवन सिंह महज उसे अफवाह बताते रहे। पवन सिंह का नाम सबसे ज्यादा अफेयर रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था !
बलिया में आज होने जा रहे शादी गोपनीय रखी जा रही है,ताकि पवन सिंह के फैन की भीड़ से बचा जा सके। पवन सिंह की होने वाली पत्नी ज्योति मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। बलिया के मिट्टी मुहल्ले में ज्योति का परिवार रहता है और ज्योति के चाचा सभासद भी रह चुके हैं। ज्योति बलिया के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है।
पिछले दो सालों में पवन और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ी में शामिल रही है। 2008 में पवन सिंह का एल्बम लॉलीपॉप लैगेलू काफी हिट रही थी इसके अलावा सानिया मिर्जा कट नथुनिया गाना भी काफी पोपुलर रहा था।

error: Content is protected !!