
श्री सिंह ने जोकीहाट की जीत राजद की जीत नहीं है। यह तसलीमुद्दीन साहब की संवेदना की जीत है। इस पर राजद के चाटुकार लोग ज्यादा मत इतरायें। उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि दोनों बाप बेटा दो जातियों को छोड़ अन्य जातियों का वोट क्यों नहीं ले पाते? जोकिहाट में लोकसभा चुनाव के दौरान एक लाख 12 हजार वोटिंग हुई थी, मगर इस बार विधान सभा के चुनाव में महज 80 हजार लोगों ने ही मतों का प्रयोग किया। आखिर क्या वजह है कि इस बार वोट का प्रतिशत गिर गया। राजद को सिर्फ दो जातियों का वोट मिला है। उन्होंने उपचुनाव में जन अधिकार पार्टी (लो) को मिले मतों पर कहा कि हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। अभी हमें साढ़े पांच हजार लोगों ने वोट किया है, हम आने वाले चुनाव में इसको 54 हजार बनायेंगे। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी (लो) जोकीहाट की जनता की सेवा पूरे समर्पण के साथ करते रहेगी।