जैन मुनि संघ का श्रीहरि वृद्धाश्रम में हुआ पदार्पण

विदिषा 3 जुलाई 2018/ जैन संतगण पूज्यमुनि प्रशांत सागरजी, निर्भय सागरजी, विशद सागरजी एवं छुल्लक देव आनंदजी इस समय चातुर्मास हेतु आष्टा की ओर विहार के लिए निकले हुए हैं। इस दौरान जब वे आज प्रातः श्रीहरि वृद्धाश्रम के समक्ष प्रस्थान कर रहे थे, तब जैन साध्वी पूज्य हेमा दीदी के नेतृत्व में श्रीहरि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं प्रबंधन समिति ने मुनियों के चरण पखारे और उनकी आरती उतार कर हार्दिक स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री हरि वृद्धाश्रम अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा सहित पूज्य हेमा दीदी के विशेष आग्रह पर मुनि संघ ने जैन समाज द्वारा वृद्धाश्रम में निर्मित महावीर भोजन कक्ष का अवलोकन किया। मुनि संघ के आश्रम में शुभागमन पर आश्रम के बुजुर्ग इतने अभिभूत हुए कि उनकी आंखों से कृतज्ञ अश्रुधारा बहने लगी। भावातिरेक में बुजुर्गों ने कहा कि आज महान तपस्वी मुनि संघ ने वृद्धाश्रम के द्वार पर आने का आग्रह स्वीकार कर वृद्धाश्रम की धरती को पवित्र किया। मुनि संघ ने पीड़ित मानवता की सेवा और जीव दया को समर्पित सेवा के लिए संचालित श्रीहरि वृद्धाश्रम की सेवा को निरंतरता का आशीर्वाद दिया।

error: Content is protected !!