लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी 106वें इंडियन साइंस कांग्रेस की मेजबानी करेगा

• भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जायेगा
• कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री हर्षवर्द्धन एवं टेक्सटाइल मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी सहित 6 नोबेल-विजेता और कैबिनेट मंत्रियों के मौजूद होने की उम्मीद
• वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों सहित 20,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

जालंधर, 14 दिसम्बर, 2018: भारत की एक सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में ‘106वाँ इंडियन साइंस कांग्रेस’ आयोजित किया जायेगा। इस इवेंट का आयोजन जालंधर के फगवाड़ा स्थित एलपीयू कैम्पस में 3 जनवरी से 7 जनवरी तक होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का उद्घाटन भारत के माननीय प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा, जहाँ वो 30,000 वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को संबोधित करेंगे। इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) द्वारा आयोजित किया जाने वाला इंडियन साइंस कांग्रेस एक वार्षिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक नवोन्मेष एवं शोध पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक समुदाय को एक साथ लाना है।

इस वर्ष, एलपीयू और आईएससीए की योजना इस विशाल कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने की है। इंडियन साइंस कांग्रेस 2019 में जर्मनी, हंगरी, इंग्लैंड व अन्य देशों के छः नोबेल-विजेता भाग लेंगे और इस प्रकार, यह भारत में इस तरह का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा।

इसके अलावा, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री हर्षवर्द्धन और टेक्सटाइल मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी सहित कई कैबिनेट मंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसरो, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, यूजीसी और एआईसीटीई के वैज्ञानिक भी इसमें हिस्सा लेंगे। 106वें साइंस कांग्रेस का थीम ‘फ्युचर इंडिया:साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी’ है और इसमें 40 देशों के 3000 मशहूर वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं एवं छात्रों सहित 20,000 प्रतिनिधि आएंगे।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर, श्री अशोक मित्तल ने कहा, “लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को गर्व है कि वो देश की पहली ऐसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसे इंडियन साइंस कांग्रेस की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। हम अपने परिसर में माननीय प्रधानमंत्री और वैश्विक एवं राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय के लीडर्स का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। मुझे विश्वास है कि साइंस कांग्रेस का यह संस्करण भारत में वैज्ञानिक परिचर्चा हेतु नये मानक कायम करेगा।”

इस पाँच-दिवसीय मेगा इवेंट में चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस और वुमेन साइंस कांग्रेस भी शामिल होंगे। चिल्ड्रेंस साइंस कांग्रेस, 10-17 वर्ष के आयु समूह के बच्चों के लिए अपने-अपने नये आइडियाज दिखाने का एक अनूठा अवसर है। राज्य और जिला-स्तरीय प्रतिस्पर्द्धाओं को क्वालिफाइ कर चयनित, 5000 से अधिक स्कूली छात्र अपने दस्तावेजों, मॉडल्स, और चार्ट्स प्रदर्शित करेंगे। वुमेन साइंस कांग्रेस, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को उजागर करेगा। इसमें 12 महिला लीडर्स और वैज्ञानिक व्याख्यान देंगी।

इवेंट में पंजीकरण करने हेतु, नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं:
http://isc2019.org/registration.php

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के विषय में
वर्ष 2005 में स्थापित, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पंजाब के जालंधर से बाहर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी का परिसर जालंधर के बाहरी क्षेत्र में 600 एकड़ से अधिक जमीन पर फैला है। एलपीयू में विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जैसे-इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट एवं टूरिज्म, आर्किटेक्चर एवं डिजाइन, फार्मास्युटिकल साइंस, कृषि, फैशन डिजाइन, पत्रकारिता, फिल्म्स एवं क्रिएटिव आर्ट्स, विधि, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल साइंसेज के साथ-साथ कला एवं भाषाएँ।

एलपीयू में वर्तमान में 25,000 से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। यहाँ छात्रों के लिए पूर्णकालिक और अल्पकालिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एलपीयू में 50 से अधिक देशों के छात्र रहते हैं और विविधता को प्रोत्साहन देते हैं। इसके विस्तृत परिसर में शॉपिंग मॉल, छात्रों द्वारा ऐप्पल एप्स तैयार करने एवं प्रयोग करने हेतु मैक लैब, एविएशन लैब, स्केटिंग रिंक, इन-हाउस बॉलिंग कंप्लेक्स, कन्विनिएंस स्टोर, कई फूड कियोस्क हैं।

एलपीयू का मिशन एक ऐसा उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनना है, जो अपने यहाँ के शिक्षण, शोध, अंतर्राष्ट्रीयकरण, उद्यमिता एवं नेतृत्व कौशल में उत्कृष्टता के जरिए उद्योग एवं समाज में अपने योगदान हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम कर सके। एलपीयू का उद्देश्य उद्योग एवं शिक्षा जगत के बीच सहयोग का रिश्ता कायम करना और और ऐसे ग्रेजुएट्स तैयार करना है जो मजबूत विश्लेषण एवं नेतृत्व कौशल के साथ आजीवन जिज्ञासु बने रहें।

अधिक जानकारी हेतु: https://www.lpu.in/

इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के विषय में
इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) भारत का एक प्रीमियर वैज्ञानिक संगठन है। इसका मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। यह एसोसिएशन वर्ष 1914 में कोलकाता में शुरू हुआ। यह दो ब्रिटिश रसायनविज्ञानियों, प्रोफेसर जे.एल.सिमोंसेन और प्रोफेसर पी.एस. मैकमोहन की दूरदर्शिता एवं पहल का परिणाम है। उक्त दोनों रसायनविज्ञानी, ब्रिटिश एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस की तर्ज पर भारत में भी शोधकर्ताओं की एक वार्षिक बैठक आयोजित करना चाहते थे। मात्र 105 सदस्यों के साथ शुरू किया गया, आईएससीए आज एक मजबूत समाज के रूप में बढ़ चुका है जिसके 30,000 से अधिक वैज्ञानिक सदस्य हैं।

अधिक जानकारी हेतु: http://www.sciencecongress.nic.in/

error: Content is protected !!