जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

नई दिल्ली : पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (29 जनवरी 2019) को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया कि फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे और हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री थे। जब उनके निधन की खबर आई उसके बाद से शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। लोगों ने ट्विटर पर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वह रेल और रक्षा मंत्री सहित विभिन्न पदों पर देश की सेवा करने वाले फर्नाडिस के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने सादा जीवन और उच्च विचार को महत्व दिया और आपातकाल और उसके बाद भी लोकतंत्र के चैंपियन के रूप में उभरे। हम सभी उन्हें याद करेंगे।’

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जॉर्ज साहब ने भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। फ्रैंक और निडर, ईमानदार और दूरदर्शी, उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी तरीके आवाज उठाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।

error: Content is protected !!