‘‘उम्मीद‘‘ में दिव्यांग बच्चों का हुआ दंत परीक्षण

विदिषा-23 अपै्रल 2019/दिव्यांग बच्चों के षिक्षण-प्रषिक्षण को समर्पित जानी-मानी संस्था ‘उम्मीद‘ में आज मंगलवार को संपन्न षिविर में दंत चिकित्सक डॉ. दीप मेहरा द्वारा दिव्यांग बच्चों का दंत परीक्षण कर चिकित्सा परामर्ष दिया गया। उन्होनें इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के दांतो की सुरक्षा, दांतों की सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक न्याय उपसंचालक डॉ. पी.के मिश्रा द्वारा अभिभावकों से मतदान अवष्य करने की अपील की गई। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से संस्था तथा संस्था के बच्चों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था संचालिका श्रीमती रेखा मोटवानी द्वारा संस्था के संचालन एवं बच्चों के समग्र विकास के संबंध में उपसंचालक को अवगत कराया गया। बच्चों के अभिभावकों ने भी संस्था का संचालन सुचारू रूप से किए जाने के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों में सुधार से अवगत कराया। इस अवसर पर डीडीआरसी ओमप्रकाष पटेल, बसंत, एवं स्टॉफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!