मुंबई में 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि

मुंबई। 26 नवंबर के हमले की चौथी बरसी पर शनिवार को मुंबई में शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई। मुंबई समेत पूरे देश में अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से इस हमले के शहीदों को याद किया जा रहा है। मुंबई हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब को फासी दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद यह बरसी मनाई जा रही है। देश की राजधानी में भी इस मौके पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा कि कसाब की फांसी के बाद से मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकी खतरे से निपटने के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार है। गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान के कसाब की फासी का बदला लेने के लिए भारत में हमले करने की धमकी दी है, जिसके बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

सिंह ने बताया कि इस तरह के आतंकवादी समूह ने कई बार पहले भी इस तरह की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन स्तर पर विशेष तौर पर प्रशिक्षित प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि तलाशी अभियान, नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुंबई हमले की चौथी बरसी की पूर्व संध्या पर पीड़ितों को श्रद्धाजलि देने के लिए शाति मार्च निकाला गया।

error: Content is protected !!